featuredछत्तीसगढ़

24 घंटे में दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार: रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़, 15 जुलाई। रायगढ़ पुलिस ने “अभियान संवेदना” के तहत महिला अपराध के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती से दुष्कर्म के आरोपी को घटना दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय पीड़िता ने 13 जुलाई को पुलिस चौकी जोबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी रमाकांत मांझी, जो पहले से परिचित था, लगातार प्रेम और विवाह का दबाव बना रहा था। नंबर ब्लॉक करने के बाद भी उसने 12 जुलाई को गांव में आयोजित शादी समारोह के दौरान अज्ञात नंबर से कॉल कर पीड़िता को रोका और आंगनबाड़ी भवन के पीछे ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को दुपट्टे से बांधकर जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के दौरान लोगों की आहट मिलने पर आरोपी अपनी नेकर, पर्स, आधार कार्ड, चप्पल, क्रेक बेल्ट और HF डिलक्स मोटरसाइकिल (CG 12 AL 1176) मौके पर छोड़कर दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता बेहोश हो गई, जिसे परिजनों ने उपचार के लिए खरसिया अस्पताल पहुंचाया।

पीड़िता की शिकायत पर चौकी जोबी, थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 350/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) एवं 351(3) में मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी को गांव से भागने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे एवं घटनास्थल से वारदात से जुड़े सामान और मोटरसाइकिल जब्त की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर, महिला प्रधान आरक्षक ममता मिंज सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला संबंधी अपराधों में प्रत्येक शिकायत पर तत्काल, संवेदनशील और कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button