featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कलेक्टर-एसपी ने किया कटघोरा-चोटिया एनएच- 130 में ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण

मोड़ पर रंबल स्ट्रिप, अंधेरे क्षेत्रों में सोलर स्टड, रेडियम और रिफ्लेक्टर, संकेतक लगाने के दिए निर्देश

कोरबा, 08 मई 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज कटघोरा-चोटिया नेशनल हाइवेज-130 पर संभावित ब्लैक स्पॉट का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम बंजारी, मड़ई मोड़, लमना से लेकर चोटिया तक सड़क मार्ग की स्थितियों का आकलन करते हुए विशेषकर मोड़ों और अंधे मोड़ों पर सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।
उन्होंने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मोड़ से 25 से 50 मीटर पहले रंबल स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मड़ई मोड़, चोटिया मार्ग के घाट एवं अंधे मोड़ों पर रोड सेफ्टी उपायों की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर-एसपी ने एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा को पुलिस, नेशनल हाईवे, परिवहन विभाग और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम बनाकर रात्रि में निरीक्षण करने और संभावित दुर्घटना-जन्य स्थलों को चिन्हित करने को कहा।
उन्होंने अंधेरे वाले मोड़ों पर सोलर स्टड और कैट आई लगाने, घाट एवं मोड़ क्षेत्रों में रोड स्टड, रिफ्लेक्टर, संकेतक और रेडियम लगाने तथा ग्रामीण सड़कों के मुख्य मार्ग से मिलने वाले स्थानों पर उचित स्पीड ब्रेकर स्थापित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहनों की गति नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए मोड़ों पर रंबल स्ट्रिप अनिवार्य रूप से लगाए जाएँ।
निरीक्षण के दौरान कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना, पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम  मनोज कुमार, तहसीलदार सुमन मानिकपुरी, थाना प्रभारी, परिवहन विभाग के अधिकारी तथा नेशनल हाईवे प्राधिकरण के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त