featuredकोरबाछत्तीसगढ़

शिविर से आमजन में शासन की योजनाओं के प्रति बढ़ती है जागरूकता

ग्राम पहंदा में जनसमस्या निवारण शिविर का किया गया आयोजन

169 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

कोरबा,08 मई 2026/सुशासन तिहार के तहत विकासखंड कोरबा अंतर्गत कलस्टर ग्राम पंचायत पहन्दा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य सुष्मिता कलमेश अनंत, जनपद पंचायत अध्यक्ष  बिजमोती राठिया, जनपद सदस्य  अनिल खुंटे, किशन कोसले एवं  विजय पटेल, विधायक प्रतिनिधि आशीष गंगोली और दशरथ सिंह खड़िया, तथा मंडल संयोजक किशन साव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत पहन्दा की सरपंच  संगीता सिंह कंवर ने की। इनके अतिरिक्त पताढ़ी, उरगा, खोड्डल, मसान, तिलकेजा, कुकरीचोली, बरीडीह, देवरमाल और कटबितला के सरपंच भी उपस्थित रहे।
शिविर में विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया गया। एनआरएलएम बिहान योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट आजीविका कार्य के लिए तीन “लखपति दीदी” अंजनी कंवर (बरीडीह),  बबीता (पहन्दा) और  रेशम रात्रे (तिलकेजा) को सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पंचायत विभाग द्वारा 11 सदस्यों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए। कृषि विभाग की शाकम्भरी योजना के अंतर्गत दो हितग्राहियों को सिंचाई पंप दिए गए। राजस्व विभाग द्वारा एक जाति प्रमाण पत्र एवं छह डिजिटल किसान किताबें प्रदान की गईं। पंचायत विभाग ने 23 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास की चाबी और प्रशस्ति पत्र दिए गए। समाज कल्याण विभाग ने एक हितग्राही को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री पेंशन योजना के अंतर्गत 43 पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति प्रदान की गई।
शिविर में कुल 497 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 169 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। क्लस्टर के ग्राम पंचायतों में उरगा, पहन्दा, पताढ़ी, खोड्डल, मासन, तिलकेजा, कुकरीचोली, बरीडीह, देवरमाल, कटबितला, सेमीपाली, कुदुरमाल और अखरापाली शामिल हैं।
मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के शिविरों से आमजन में शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है। शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए सभी विभागों को मिलकर सकारात्मक कार्य करने की आवश्यकता है।
शिविर में विशेष रूप से अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल,अनुविभागीय अधिकारी सरोज महिलांगे, जनपद सीईओ  खगेश निर्मलकर, किशन साव, जनपद सदस्यगण एवं क्लस्टर के सभी सरपंच उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त