
जांजगीर-चांपा। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21.1 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में मुखबिर से सूचना मिली थी कि चांपा के हनुमान चौक स्थित देवांगन पारा में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर थाना चांपा पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां एक युवक कागज की पुड़िया में गांजा बेचते हुए मिला।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा बताया। वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से खाकी टेप लगे चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा कुल 21.1 किलो गांजा बरामद किया गया।
तलाशी के दौरान गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार
जांजगीर-चांपा पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर सहित थाना चांपा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































