
सक्ती। जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और अपराध दर्ज होने के मात्र चार घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना जैजैपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह भीख मांगकर अपना जीवनयापन करती है। 29 जून 2026 की सुबह भीख मांगने निकली थी और करीब 11 बजे घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में राजकुमार कंवर उर्फ कोंदा और छतराम कंवर उर्फ टुकुलाल ने उसे जबरन पकड़कर राजकुमार के घर ले गए।
आरोप है कि दोनों ने घर का दरवाजा बंद कर महिला को जबरन महुआ शराब पिलाई, जिससे वह बेहोशी की हालत में पहुंच गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने कथित रूप से महिला को बंधक बनाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध लगातार दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार वह 29 जून की सुबह से 30 जून की शाम तक आरोपियों के कब्जे में रही।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैंकरा के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 175/2026 दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर मामला दर्ज होने के चार घंटे के भीतर उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(1) और 127(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह चंद्रा, सहायक उपनिरीक्षक लालाराम खूंटे, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र खांडेकर सहित थाना जैजैपुर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































