featuredछत्तीसगढ़

डिजिटल अरेस्ट” ठगी का बड़ा खुलासा : 37 लाख की साइबर फ्रॉड में महिला समेत 5 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 25 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में साइबर पुलिस ने “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर की जा रही बड़ी ठगी का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान के भीलवाड़ा से महिला समेत 5 शातिर अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर रायगढ़ लाया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह ने रायगढ़ के एक सेवानिवृत्त विद्युत विभाग अधिकारी से करीब 36.97 लाख रुपये की ठगी की थी। वहीं, देशभर में इस गिरोह द्वारा 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने के सबूत भी मिले हैं।

फर्जी अधिकारी बनकर रचते थे “डिजिटल अरेस्ट” का जाल

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी खुद को टेलीकॉम अधिकारी,पुलिस/IPS अधिकारी,CBI अफसर बताकर लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग और गिरफ्तारी का डर दिखाते थे। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए “डिजिटल अरेस्ट” का भय पैदा कर पीड़ितों से बैंक डिटेल और रकम ट्रांसफर करवा लेते थे।

    ऐसे हुई 36.97 लाख की ठगी

    पीड़ित सेवानिवृत्त अधिकारी नरेंद्र ठाकुर को जनवरी 2026 में एक महिला का कॉल आया, जिसने खुद को TRAI से जुड़ा बताया।
    इसके बाद कॉल को फर्जी पुलिस और आईपीएस अधिकारी से जोड़कर उन्हें केस में फंसाने की धमकी दी गई।

    डर के माहौल में आकर पीड़ित ने 30 जनवरी से 11 फरवरी 2026 के बीच 36,97,117 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए।हालांकि शिकायत मिलते ही साइबर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर करीब 2 लाख रुपये होल्ड भी कराए।

    जांच से खुला पूरा नेटवर्क

    तकनीकी जांच, बैंक ट्रेल और साइबर इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस टीम राजस्थान के भीलवाड़ा पहुंची, जहां से गिरोह का खुलासा हुआ।

    गिरोह का मास्टरमाइंड राहुल व्यास, बंधन बैंक का कर्मचारी निकला,महिला आरोपी आरती राजपूत वेब डेवलपर है सभी आरोपी मिलकर संगठित तरीके से ठगी को अंजाम दे रहे थे।पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ऑनलाइन वीडियो देखकर साइबर ठगी सीखकर खुद गैंग चला रहे थे

      बरामदगी और वित्तीय खुलासा

      पुलिस ने आरोपियों के पास से:

      • 7 मोबाइल फोन
      • 1 लैपटॉप
      • कई संदिग्ध बैंक खाते जब्त किए हैं।

      जांच में यह भी सामने आया कि एक आरोपी के खाते में 60 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन मिला।ठगी की रकम का प्रतिशत के आधार पर आपस में बंटवारा होता था

        ऐसे पकड़े गए आरोपी

        रायगढ़ साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक के नेतृत्व में गठित टीम ने भीलवाड़ा में दबिश देकर सभी आरोपियों को पकड़ा।

        गिरफ्तार आरोपी

        1. राहुल व्यास
        2. रविराज सिंह
        3. संजय मीणा
        4. आरती राजपूत
        5. गौरव व्यास

        एसएसपी का अलर्ट: ऐसे ठगी से बचें

        एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लोगों से अपील की है:

        • “डिजिटल अरेस्ट” जैसा कोई कानूनी प्रावधान नहीं होता
        • कोई भी एजेंसी फोन/वीडियो कॉल पर पैसे ट्रांसफर नहीं कराती
        • ऐसे कॉल आने पर घबराएं नहीं, तुरंत सत्यापन करें
        • OTP या बैंक डिटेल साझा न करें
        • तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें

        पुलिस का कहना है कि मामले में और आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

        newsagradoot

        News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

        Related Articles

        Back to top button
        ⚡ BREAKING
        featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त