featuredकोरबाछत्तीसगढ़

डिजिटल जनगणना 2027 : आयुक्त ने किया मकान सूचीकरण कार्य का औचक निरीक्षण, प्रगणकों का किया मार्गदर्शन

01 मई से 30 मई तक घर-घर पहुंचंेगे प्रगणक, जानकारियों को करेंगे संकलित व मकान  सूचीकरण

कोरबा 01 मई 2026 ।आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आज नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत डॉ.राजेन्द्र प्रसाद नगर, एम.पी.नगर आदि क्षेत्रों में पहुंचकर प्रगणकों द्वारा किये जा रहे मकान सूचीकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया, उन्होने प्रगणकों का मार्गदर्शन करते हुये त्रुटिरहित मकान सूचीकरण कार्य किये जाने के निर्देश उन्हें दिये। इस मौके पर आयुक्त श्री पाण्डेय ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, अतः इसमें किसी प्रकार की त्रुटि गुंजाईश नहीं होनी चाहिये, इस मौके पर पार्षद अशोक चावलानी, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव सहित प्रगणकगण व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

यहॉं उल्लेखनीय है कि डिजिटल जनगणना 2027 के तहत डिजिटल जनगणना का कार्य किया जा रहा है, इसके प्रथम चरण में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों द्वारा की जाने वाली स्व-गणना के लिये  समय निर्धारित था, तत्पश्चात 01 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण का कार्य करते हुये प्रत्येक मकान के विवरण को दर्ज किये जाने का कार्य 01 मई से प्रारंभ कर दिया गया है, प्रगणक घर-घर पहुंच रहे हैं तथा मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य संपादित करा रहे हैं, जिसके अंतर्गत घर की स्थिति, सुविधायें और मूलभूत जानकारी संकलित की जा रही है। आज आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कोरबा शहरी क्षेत्र के आर.पी.नगर व एम.पी.नगर आदि वार्डो में पहुंचकर प्रगणकों द्वारा किये जा रहे मकान सूचीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया, प्रगणकों एवं उपस्थित वार्डवासियों से चर्चा की था प्रगणकों को मार्गदर्शन करते हुये त्रुटिरहित मकान सूचीकरण का कार्य किये जाने के निर्देश दिये। आयुक्त श्री पाण्डेय ने आमजन से अपील करते हुये कहा कि जब प्रगणक जनगणना व मकान सूचीकरण कार्य हेतु उनके घर पहुंचे तो कृपया वे प्रगणकों को अपना पूर्ण सहयोग दें तथा प्रगणकों द्वारा चाही गई जानकारी उपलब्ध करायें ताकि त्रुटिरहित जनगणना का कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

33 बिन्दुओं पर हो रही डिजिटल जनगणना

डिजिटल जनगणना हेतु 33 बिन्दु निर्धारित हैं, जिन पर जनगणना का कार्य किया जा रहा है, निर्धारित बिन्दुओं के अनुसार भवन नम्बर, मकान नम्बर, मकान के फर्श में प्रयुक्त सामग्री, मकान दीवार में प्रयुक्त सामग्री, मकान के छत में प्रयुक्त सामग्री, मकान के उपयोग, मकान की हालत, परिवार क्रमांक, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के मुखिया का लिंग, अनुसूचित जाति/जनजाति, मकान में कमरों की संख्या, परिवार में विवाहित दम्पतियों की संख्या, पेयजल का मुख्य स्त्रोत, पेयजल स्त्रोत की उपलब्धता, लाईट का मुख्य स्त्रोत, शौचालय की उपलब्धता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानघर की उपलब्धता, रसोई घर, एलपीजी पीएनजी कनेक्शन, खाना पकाने के लिये मुर्ख्य इंंधन, रेडियो/ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लेपटाप कम्प्युटर, टेलीफोन मोेबाईल फोन स्मार्ट फोन, साईकिल/स्क्रूटर/मोटरसाईकिल/मोपेड, कार/जीप /वैन आदि शामिल हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान