featuredछत्तीसगढ़

खेल से गढ़ा जा रहा सुरक्षित भविष्य:एसएसपी रजनेश सिंह ने बच्चों को बांटी खेल सामग्री

नशे और अपराध से दूर रहने का सबसे मजबूत माध्यम है खेल : SSP रजनेश सिंह

बिलासपुर। “आओ सवारें कल अपना” एवं “चेतना अभियान – अतुलनीय बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर” के तहत आयोजित विशेष कार्यक्रम में रजनेश सिंह ने पुलिस ग्राउंड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों को हॉकी सहित विभिन्न खेलों की सामग्री वितरित की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें मोबाइल की लत, नशे और आपराधिक गतिविधियों से दूर रखते हुए एक स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती का भी आधार है। उन्होंने बच्चों को नियमित अभ्यास, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा देते हुए समाज में जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेलों से जुड़ने वाले बच्चे अपराध और नशे जैसी बुराइयों से स्वाभाविक रूप से दूर रहते हैं।

इस अवसर पर बच्चों को हॉकी स्टिक, बॉल, गार्ड, टी-शर्ट, गोलकीपर किट सहित अन्य खेल सामग्री वितरित की गई। खेल सामग्री पाकर बच्चे उत्साहित नजर आए और एसएसपी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में रामगोपाल करियारे, भूपेन्द्र कुमार गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राकेश शर्मा, मधुप टंडन, किफायत उल्ला, मुस्तख़ुदीन, उस्मान खान तथा शेख मुनिउद्दीन सहित बड़ी संख्या में हॉकी खिलाड़ी, प्रशिक्षक, पुलिस अधिकारी और बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश भी दिया कि यदि बच्चों को बचपन से सही दिशा, उचित मार्गदर्शन और खेलों का वातावरण मिले, तो वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। “चेतना अभियान – अतुलनीय बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर” के जरिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करने और लोगों को नशे, व्यसन तथा अपराध से दूर रहने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button