Saturday, July 27, 2024

    जिला भाजपा अजा मोर्चा ने किया ग्रामीणों से संपर्क,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला देवी पाटले रहीं मुख्य अतिथि

    Must read

    कोरबा :- केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व भाजपा अजा मोर्चा के निर्देशानुसार दिनाँक 20.11.22 को बस्ती संपर्क अभियान कार्यक्रम उरगा मंडल कोरबा में आयोजित हुआ ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कमला देवी पाटले (पूर्व सांसद जांजगीर लोकसभा) वर्तमान (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अजा मोर्चा) उपस्थित रही। इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सरजू अजय ने स्वागत उदबोधन के साथ संबंधित विषय से अवगत कराया । तत्पश्चात कमला देवी पाटले ने केंद्र सरकार की योजनाओं को और उपलब्धियों को बताते हुए भुपेश सरकार की नाकामियों को भी बताया ।तत्पश्चात पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास भैसमा में बच्चों से मुलाकात किया गया ।


    इस अवसर पर सुनीता पाटले (प्रदेश मंत्री भाजपा अजा मोर्चा छत्तीसगढ़),रामचंद्र पाटले (पुर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष उरगा ),खेल बाई पाटले (पूर्व जिला पंचायत सदस्य कोरबा), कमलेश अनंत (मंडल अध्यक्ष भाजपा अजा मोर्चा उरगा), उमा देवी पन्ना (पूर्व जिला पंचायत सदस्य कोरबा), नीलिमा घृतलहरे (जिला पंचायत सदस्य कोरबा), आत्माराम पन्ना, जवाहर डहरिया,सनत दिवाकर, अभिजीत,राकेश खांडे, गणेश राम,दिल कुमार,मेलाराम दिवाकर, लखन लहरे एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में मंच का सफल संचालन बबलू डहरिया द्वारा सफल संचालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया गया ।

        More articles

        Latest article