कोरबाछत्तीसगढ़

एनटीपीसी कोरबा में ठेकेदार द्वारा ठेका श्रमिकों का शोषण,ओम कंस्ट्रक्शन का कारनामा, श्रमिक पहुंचे थाना

कोरबा।जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एनटीपीसी संयंत्रों में प्रबंधन द्वारा निर्माण,रखरखाव सहित विभिन्न काम ठेके के माध्यम से कार्य कराया जाता है।जिसमें ठेकेदार द्वारा एनटीपीसी प्रबंधन की गाइडलाईन मुताबिक दैनिक वेतन के हिसाब से अनेक श्रमिकों से काम कराया जाता है।लेकिन यहां मेसर्स ओम कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार द्वारा श्रमिकों का शोषण करने का गंभीर आरोप लग रहा है।ये आरोप वहां कार्यरत श्रमिकों ने लगाया है और न्याय की गुहार लगाने दर्री थाना में लिखित आवेदन दिया गया है।

श्रमिकों ने अपने आवेदन लिखा है और बताया भी कि सी.एच.पी. आपरेशन एरिया एन.टी.पी.सी. जमनीपाली में हम सभी मेसर्स ओम कंस्ट्रक्शन के अधीन विगत लगभग एक वर्षों से कार्य करते हैं। ओम कंस्ट्रक्शन के सुपरवाईजर हरि वर्मन,हरीश कुमार प्रजापति,लक्ष्मीनारायण, साईड इंचार्ज इंद्रपाल सिंह के द्वारा हम सभी से कम वेतन में कार्य करवाया जाता है एवं पुरा वेतन दिए जाने संबंधी दस्तावेजों में हस्ताक्षर करवाया जाता है। प्रतिदिन 760/- रूपये के पेमेंट में हस्ताक्षर करवाकर केवल 400/- रूपये ही दिए जाते हैं। पुरे पैसे मांगे जाने पर अभद्रता पूर्वक व्यवहार कर के गेट पास को छीन लेने एवं काम से हटा देने की धमकी दी जाती है।

इंद्रपाल सिंह जो कि साईड इंचार्ज है के द्वारा 360/- रूपयों को हमारे बैंक खाते से आहरित कर देने में आनाकानी किए जाने पर हमारे हाथ पैर तुड़वाने की धमकी दी जाती है साथ ही कहा जाता है जहां जाना है चले जाओ हमारे उपर तक जान पहचान व पहुंच है।तुम सब हमारा कुछ भी बिगाड़ नहीं पाओगे।

मेसर्स ओम कंस्ट्रक्शन के ठेकेदारों के द्वारा हमें मनमाने ढंग से विगत 3 दिनों से काम नहीं देकर बैठा दिया गया है एवं इस विषय में शिकायत इत्यादि किए जाने की स्थिति में हम सभी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है जिससे हम सभी बेरोजगार होने के साथ ही भय में जीवन यापन कर रहे हैं।

एनटीपीसी प्रबंधन के नाकों तले अगर ठेका श्रमिकों का शोषण हो रहा तो निश्चित ही ये गंभीर मामला है।इसे एनटीपीसी प्रबंधन स्वतः संज्ञान में लेकर ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करनी चाहिए।

वहीं थाना दर्री प्रभारी निरीक्षक नागेश तिवारी ने श्रमिकों को आश्वस्त किया है कि उनके आवेदन पर विचार कर उचित कार्यवाही किया जाएगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button