featuredछत्तीसगढ़

प्रशासन की तत्परता से सिंगीबहार के टायर गोदाम में लगी आग को समय पर काबू पा लिया गया

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर 23 अप्रैल 2026/ सिंगीबहार में स्थित एक टायर गोदाम में अचानक आग लगने की सूचना मिलने  स्थानीय प्रशासन की त्वरित सार्थक पहल करते हुए आस पास के स्थित घर और पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित बचा लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर प्रशासन तत्काल हरकत में आया। नगर पंचायत कुनकुरी की अग्निशामक टीम को मौके पर भेजा गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आग आसपास के घरों और अन्य संपत्तियों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। मौके पर प्रभारी एसडीएम फरसाबहार नंदजी पांडे और तपकरा तहसीलदार सुशील सेन भी तत्काल पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। अधिकारियों की मौजूदगी में फायर टीम ने लगातार प्रयास कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।
स्थानीय लोगों ने अग्निशमन टीम की तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि समय पर मदद मिलने से बड़ा नुकसान टल गया और उनके परिवार व आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि प्रशासन की सजगता और त्वरित कार्रवाई से बड़े हादसों को टाला जा सकता है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम के कार्य की सराहना की है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button