featuredछत्तीसगढ़

सफलता की कहानी : पत्थलगांव शिविर में 383 दिव्यांगजनों को मिला लाभ

प्रमाण पत्र- यूडीआईडी, सहायक उपकरण एवं ट्रायसिकल की मिली सुविधा

168 दिव्यांगजनों का हुआ प्रमाणीकरण
प्रत्येक मंगलवार जिला अस्पताल में भी बनवा सकते है यूडीआईडी कार्ड


जशपुरनगर 23 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में 22 अप्रैल को दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में कुल 383 दिव्यांगजनों ने भाग लेकर विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त किया, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं से जुड़ने में बड़ी सुविधा मिली। शिविर के दौरान दिव्यांगजनों का प्रमाणन कर 168 हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जारी किए गए। इसके साथ ही पेंशन योजनाओं, दिव्यांग ऋण एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन भी प्राप्त किए गए। लगभग 98 दिव्यांगजनों ने पेंशन एवं ऋण योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ लेने की प्रक्रिया शुरू की।
समाज कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि जो दिव्यांगजन इस शिविर में शामिल नहीं हो सके, वे प्रत्येक मंगलवार को जिला अस्पताल जशपुर के कक्ष क्रमांक 11 में उपस्थित होकर अपना प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड बनवा सकते हैं। यह शिविर दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ है।कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में सहायक उपकरणों का भी वितरण किया गया। ग्राम बागबहार निवासी  रामप्रसाद भगत एवं ग्राम बुलडेगा निवासी  राजेन्द्र प्रसाद चौहान को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की गई, जिससे उनकी दैनिक गतिविधियों में सुगमता आएगी। शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही। इनमें जनपद पंचायत सदस्य संतोषी भारद्वाज, कौशल्या चौहान, कमलकांत श्रीवास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पत्थलगांव, डॉ. जेम्स मिंज बीएमओ तथा धर्मेन्द्र कुमार साहू, उप संचालक समाज कल्याण प्रमुख रूप से शामिल रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान