Saturday, July 27, 2024

    हस्तशिल्पियों के व्यापार व्यवसाय के लिए आरक्षित जमीन को किया गया अतिक्रमण मुक्त

    Must read

    निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जा हटाने की बड़ी कार्यवाही

    कोरबा :- 27 अक्टूबर 2022/जिला प्रशासन ने शासकीय जमीन पर अवैध कब्जों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बड़ी कार्यवाही की है। कोरबा शहर में शबरी एंपोरियम के पास हस्त शिल्पियों के व्यापार व्यवसाय के आबंटित जमीन पर हुए अवैध निर्माण को तोड़कर हटा दिया गया है। निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण को हटाने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही की। अधिकारियों ने कहा कि शासकीय जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। एसडीएम कोरबा श्रीमती सीमा पात्रे ने बताया की कोरबा प.ह.नं.16 स्थित शासकीय भूमि ख.नं. 235/1 में से 4800 वर्गफीट भूमि को हस्त शिल्पियों के लिए भवन निर्माण एवं विपणन व्यवस्था हेतु शो-रूम निर्माण हेतु आबंटित किया गया है। जिसमें हस्तशिल्पियों की सामग्री विक्रय करने हेतु शबरी एम्पोरियम की स्थापना कर संचालित की गयी है। तथा शेष रिक्त भूमि में क्षेत्र के शिल्पियों हेतु सामान्य सुविधा केन्द्र स्थापित करने हेतु आरक्षित रखा गया है। जिसमें श्री सुखसागर निर्मलकर पार्षद वार्ड क्रमांक 21 के द्वारा दिनांक 16 जुलाई 2022 से अवैध निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। अवैध कब्जा हटाने के संबंध में निर्माण कार्य के ठेकेदार अभिषेक सिंह को नगर निगम द्वारा नोटिस दिया गया था। किन्तु ठेकेदार द्वारा पुनः निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया था, जिसे आज अवैध निर्माण को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है।

        More articles

        Latest article