
कोरबा। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना उरगा पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गया सामान और लगभग 7 लाख रुपये कीमती टाटा मैजिक वाहन बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घर का ताला तोड़कर की थी चोरी

पहले मामले में 6 जून 2026 को संतोषी साहू ने थाना उरगा में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उसके घर का ताला तोड़कर नगदी, आभूषण और अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम लालमाटी निवासी युवराज कुमार कंवर (19 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से करीब 16 हजार रुपये मूल्य का 7.50 तोला वजनी चांदी का हाफ करधन सहित अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
चोरी की टाटा मैजिक बरामद

दूसरे मामले में 20 जून 2026 को एक प्रार्थी ने अपनी टाटा मैजिक वाहन क्रमांक CG 12 BT 2852 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उरगा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर करन भारद्वाज (20 वर्ष) निवासी नोन्दीरी, थाना करतला को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वाहन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 7 लाख रुपये मूल्य की चोरी गई टाटा मैजिक वाहन बरामद कर ली। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके अन्य साथी की तलाश जारी है।
अपराधियों पर सख्ती जारी
उरगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों मामलों में चोरी की संपत्ति बरामद कर ली गई है। कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































