
जांजगीर-चांपा। थाना चाम्पा क्षेत्र के ग्राम कुरदा स्थित प्लांटेशन एरिया के तालाब में 5 जुलाई 2026 को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष है। उसने काले रंग की फुल शर्ट और काले रंग की फुल पैंट पहन रखी है। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 5 इंच है तथा गले में गमछा बंधा हुआ मिला है।

इस संबंध में थाना चाम्पा में मर्ग कायम कर मामले की जांच एवं मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान या उससे संबंधित कोई जानकारी जानता हो तो तत्काल थाना चाम्पा मोबाइल नंबर 94791-93108 अथवा कंट्रोल रूम जांजगीर मोबाइल नंबर 94791-93199 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































