Saturday, July 27, 2024

    भाजपा पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल ने जिले वासियों को धनतेरस और दिवाली पर्व की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

    Must read

    भाजपा पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल ने जिले वासियों को धनतेरस और दिवाली पर्व की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

    कोरबा :- भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के पूर्व महामंत्री नवीन पटेल ने जिले वासियों को धनतेरस और दिवाली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने जिले वासियों को धनतेरस और दिवाली की बधाई संदेश देते हुए कहा है कि धनतेरस से ही दीवाली पर्व की शुरूआत हो जाती है।धनतेरस के दिन धन,समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। पूर्व महामंत्री श्री पटेल ने धनतेरस और दिवाली पर्व पर जिले वासियों के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि धनतेरस और दिवाली का त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और आरोग्य लेकर आए। साथ ही उन्होंने जिले वासियों से अपील की है कि इस दीवाली हमारे कुम्हारों, शिल्पकारों जैसे हुनरमंदों और महिला समूहों, छोटे व्यवसायियों से दीये, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीद कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें। सभी खुश रहें,स्वस्थ रहें और खुशियां बांटे।

        More articles

        Latest article