
जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर गठित “Illegal Mining Task Force” ने बुधवार को भादा रेत घाट क्षेत्र में दबिश देकर अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज 28 मई 2026 को CSP योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में गठित टास्क फोर्स टीम ने थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत भादा रेत घाट में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर चैन माउंटेन मशीन से अवैध रूप से रेत उत्खनन किया जाना पाया गया।
कार्रवाई के दौरान जिला खनिज विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद मशीन को सीलबंद कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिला पुलिस द्वारा गठित “Illegal Mining Task Force” को विशेष रूप से अवैध खनन पर निगरानी और त्वरित कार्रवाई के लिए सक्रिय किया गया है।
स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को प्रशासन की बड़ी सख्ती के रूप में देखा जा रहा है, जिससे अवैध रेत कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































