छत्तीसगढ़

अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली  टेबलेट/शिरफ के साथ 07 आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता थाना बलौदा पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही

आरोपियों के विरूद्ध धारा 21 (ख), 22 NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर -चांपा। दिनांक 17-11-2024 को थाना बलौदा पुलिस / सायबर टीम जांजगीर को मुखबीर से सूचना मिला कि  मोटर सायकल में सवार   व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से नशीली टेबलेट/शिरफ़  रखा है जो लोग थाना बलौदा क्षेत्र के रसौटा मोड पूल के पास बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहे है कि सूचना पर विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा के निर्देशन में आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना बलौदा / सायबर टीम द्वारा घटना स्थल पहुंच कर घेराबंदी किया जाकर अति पुलिस अधीक्षक  उमेश कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मौके पर 07 आरोपियों को पकड़ा।

   गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता

01. मिलेस सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष निवासी तलवापारा जांजगीर

02. अल्ताफ अली उम्र 20 वर्ष निवासी मोदी चौक चांपा थाना चांपा

03. संदीप देवांगन उम्र 20 वर्ष निवासी संजय नगर चांपा थाना चांपा

04. कृष्णा साहू उम्र 24 वर्ष निवासी पहरिया

05. करण कश्यप उम्र 26 वर्ष निवासी बगीचा पारा नैला चौकी नैला

06. राजू कहरा कहरा उम्र 32 वर्ष निवासी मंदिर के पीछे जांजगीर

07. हरीश पटेल उम्र 31 वर्ष सालिया पर जावली थाना बाकी मोगरा जिला कोरबा

जिसके कब्जे से गवाहो के समक्ष 215 नग नशीली सीरप कीमती 38700/रू, 480 नग नशीली टेबलेट कीमती 4752/ रू एवं परिवहन में प्रयुक्त 03 नग मोटर सायकल कीमती 1,35,000/ रू, 07 नग मोबाइल कीमती 52,000/ रू एवं नगदी रकम 1,68,500/ रू कुल जुमला कीमती 3,98,952/ रू बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 409/2024 धारा 21 (ख), 22 NDPS ACT के तहत कार्यवाही किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, उनि पारस पटेल प्रभारी साइबर सेल, उनि भवानी सिंह चौकी प्रभारी पंतोरा, उनि राजेश कुमार शाह थाना बलौदा साइबर सेल जांजगीर से सउनि विवेक कुमार सिंह, प्रआर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, रोहित कहरा, आनंद सिंह, अर्जुन यादव, शहबाज अहमद  एवं थाना बलौदा से प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवर की मुख्य भूमिका रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button