featuredछत्तीसगढ़

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ₹2.04 करोड़ की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 22 जुलाई 2026। शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुनी करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और चेकबुक जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

निवेश के नाम पर ₹2.04 करोड़ की ठगी

पुलिस के अनुसार, चांपा निवासी हेमदत्त केशरवानी ने 24 मई 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पहचान मारुति विहार कॉलोनी निवासी हरिशंकर गुप्ता और उनकी पत्नी रेखा गुप्ता से थी। दोनों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर रकम दोगुनी होने का भरोसा दिलाया।

आरोपियों के झांसे में आकर प्रार्थी सहित अन्य लोगों ने चेक और आरटीजीएस के माध्यम से कुल ₹2,04,97,502 उनके खातों में जमा कर दिए। आरोपियों ने केवल ₹39,99,400 ही वापस किए, जबकि शेष राशि लौटाने के बजाय लगातार टालमटोल करते रहे और अंततः रकम का गबन कर लिया।

तकनीकी इनपुट से नया रायपुर में गिरफ्तारी

मामला दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे। थाना चांपा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर नया रायपुर में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की वारदात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और चेकबुक जब्त कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी

हरिशंकर गुप्ता (43 वर्ष)

रेखा गुप्ता (42 वर्ष)

दोनों निवासी मारुति विहार कॉलोनी, चांपा, जिला जांजगीर-चांपा।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक ईश्वरी राठौर, आदित्य प्रताप सिंह एवं थाना चांपा पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button