featuredछत्तीसगढ़

जलकर नहीं चुकाया तो कटेगा नल कनेक्शन, होगी कुर्की की कार्रवाई

तीन माह में नगर निगम ने वसूले 1.30 करोड़ रुपये, 214 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, 138 अवैध नल कनेक्शन हटाए

जगदलपुर, 17 जुलाई 2026/ नगर निगम जगदलपुर द्वारा जलकर बकायेदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष वसूली अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पिछले तीन माह में निगम के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग ने जलकर के रूप में लगभग 01 करोड़ 30 लाख रुपये की रिकॉर्ड वसूली की है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं ने अब तक जलकर जमा नहीं किया है, उनके विरुद्ध अब और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।अभियान के तहत अब तक 138 अवैध नल कनेक्शनों को काटकर हटाया गया है। वहीं लंबे समय से जलकर का भुगतान नहीं करने वाले 214 बकायेदार उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदित किए जा चुके हैं। इसके अलावा 25 बकायेदारों को नोटिस जारी कर नियमानुसार बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बकाया जलकर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध नल कनेक्शन काटने के साथ-साथ नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के तहत कुर्की एवं अन्य वैधानिक वसूली की कार्रवाई भी की जाएगी। ऐसी स्थिति में संबंधित उपभोक्ताओं को अतिरिक्त शुल्क, कार्रवाई का खर्च तथा अन्य कानूनी दायित्व भी वहन करने होंगे। निगम अधिकारियों ने बताया कि जलकर से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के संचालन, पाइपलाइन के रखरखाव, नई जलापूर्ति योजनाओं के क्रियान्वयन तथा नागरिक सुविधाओं के विकास में किया जाता है। इसलिए समय पर जलकर जमा करना प्रत्येक उपभोक्ता का दायित्व है।

   नगर निगम जगदलपुर ने सभी जल उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए अपना बकाया जलकर शीघ्र जमा करें। निगम का विशेष वसूली अभियान आगामी दिनों में और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा तथा बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button