featuredकोरबाछत्तीसगढ़

अमृत सरोवरों के तट पर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

ध्वजारोहण के साथ निकलेगी तिरंगा यात्रा, वृक्षारोपण, स्वच्छता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजेंगे सरोवर परिसर

कोरबा, 11 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित किए गए अमृत सरोवर स्थलों पर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में तथा सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में जिले के सभी अमृत सरोवर परिसरों में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न सामुदायिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अमृत सरोवरों को केवल जल संरक्षण के केंद्र तक सीमित न रखते हुए उन्हें जीवंत सामुदायिक केंद्र के रूप में विकसित करना तथा ग्रामीणों की सामुदायिक भागीदारी को और मजबूत करना है। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों, ग्रामीणों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, स्व-सहायता समूहों, युवा क्लबों, पर्यावरण प्रेमियों एवं अन्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

अमृत सरोवर स्थलों पर स्वतंत्रता सेनानी अथवा शहीद परिवार के सदस्य, पद्म पुरस्कार विजेता अथवा ग्राम पंचायत के वरिष्ठ नागरिक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके पश्चात स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न सामाजिक समूहों की सहभागिता से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का दिया जाएगा संदेश

अमृत सरोवर परिसर में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शपथ ग्रहण, जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से अमृत सरोवरों को ग्रामीणों के लिए सहभागिता, जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और सतत आजीविका के केंद्र के रूप में विकसित करने का संदेश दिया जाएगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button