रायगढ़ 11 जून 2024। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर सड़क हादसों में कमी लाने और हादसों में मृत्यु दर को कम करने यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसकी शुरुआत सोमवार को पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने स्वयं किया। इस विशेष अभियान में यातायात पुलिस आने वाले 15 दिनों तक बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले बाइक चालकों का चालान तो काटेगी साथ ही उन्हें उपहार के रूप में निःशुल्क हेलमेट भेंट करेगी। जिसके बाद बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों पर पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।
![](https://newsagradoot.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240610-WA0184-1024x473.jpg)
![](https://newsagradoot.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240610-WA0183-1024x473.jpg)
पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने बताया कि इस विशेष अभियान में जिले के सामाजिक संगठनों और उद्योगों का यातायात पुलिस को विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है । पुलिस अधीक्षक ने चालान काटे हुए कई बाइक चालकों को फ्री में हेलमेट प्रदान किया । इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात रमेश चंद्रा तथा सहयोगी फर्म के सदस्य भी उपस्थित रहे ।
![](https://newsagradoot.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240610-WA0172-1024x576.jpg)
![](https://newsagradoot.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240610-WA0173-1024x576.jpg)
![](https://newsagradoot.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240610-WA0177-1024x576.jpg)
![](https://newsagradoot.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240610-WA0171-1024x576.jpg)