featuredछत्तीसगढ़

‘सशक्त’ ऐप बना चोरों का दुश्मन: सरकंडा पुलिस ने दबोचे दो शातिर वाहन चोर, 5 चोरी की गाड़ियां बरामद

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की अत्याधुनिक डिजिटल पहल ‘सशक्त’   मोबाइल ऐप ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित करते हुए वाहन चोरी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाई है। सरकंडा पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 5 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मामले की शुरुआत 14 जून 2026 को हुई, जब विवेकानंद नगर मोपका निवासी कमलेश चंद्राकर ने थाना सरकंडा में अपनी एक्टिवा स्कूटी (CG 10 BN 1325) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य एवं मोपका चौकी प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे के नेतृत्व में टीम ने जांच तेज की।

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध सुजल दर्वे उर्फ रिंकू के पास चोरी की मोटरसाइकिल है। पुलिस ने उसके कब्जे से मिली एक्टिवा को ‘सशक्त’ ऐप में जांचा, जहां वाहन चोरी का होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने न केवल हालिया चोरी कबूल की, बल्कि वर्ष 2025 और 2026 के दौरान की गई कई अन्य वाहन चोरियों का भी खुलासा कर दिया।

गिरफ्तार आरोपी

सुरेन्द्र भुनेश्वर (22 वर्ष), निवासी खाल्हेपारा मोपका, थाना सरकंडा।

सुजल दर्वे उर्फ रिंकू (24 वर्ष), निवासी खाल्हेपारा मोपका, थाना सरकंडा।

आरोपियों ने कबूलीं ये चोरियां

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जुलाई 2025 से जून 2026 के बीच मोपका और आसपास के क्षेत्रों से एक्टिवा, स्प्लेंडर और यामाहा मोटरसाइकिल सहित कई दोपहिया वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी के वाहनों को बेहद कम कीमत पर बेचकर आरोपी मौज-मस्ती और अपने शौक पूरे करते थे।

5 चोरी की गाड़ियां बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई कुल 5 दोपहिया वाहन बरामद कर जब्त कर लिए हैं। साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस की सख्त चेतावनी

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चोरी करना ही नहीं, बल्कि चोरी का सामान खरीदना भी अपराध है। बिना वैध दस्तावेजों के सस्ते दामों पर वाहन या अन्य सामान खरीदने वालों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि अपराधियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button