featuredछत्तीसगढ़

24 घंटे मुस्तैद जांजगीर- चांपा पुलिस की रिस्पॉन्स टीम, अपराधियों पर कसा शिकंजा

अवैध शराब, गांजा, जुआ-सट्टा के खिलाफ त्वरित कार्रवाई; 154 फरार वारंटियों को पकड़ने में निभाई अहम भूमिका

जांजगीर-चांपा, 10 अगस्त 2026। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराधों पर त्वरित नियंत्रण के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस की रिस्पॉन्स टीम लगातार सक्रिय है। एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और CSP योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में 24 घंटे मुस्तैद यह टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।

23 जुलाई 2025 को गठित रिस्पॉन्स टीम जिले में लगातार पेट्रोलिंग, निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही है। टीम की सक्रियता से अवैध शराब, गांजा, जुआ-सट्टा समेत अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में पुलिस को मदद मिल रही है।

08 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को पकड़ने में अहम भूमिका

रिस्पॉन्स टीम ने पूर्व में 08 किलो गांजा के साथ परिवहन करते दो आरोपियों को पकड़ने में विशेष सहयोग किया था। इसके अलावा अलग-अलग दिनों में थाना पुलिस की टीमों के साथ मिलकर 154 फरार वारंटियों को पकड़ने में भी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अपराध की सूचना मिलते ही पहुंचती है टीम

रिस्पॉन्स टीम को आपात स्थिति, अपराध अथवा किसी भी संकट की सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया के लिए तैनात किया गया है। 24×7 ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं।

बैंक, एटीएम और सराफा दुकानों पर विशेष निगरानी

टीम द्वारा बैंक, एटीएम और सराफा दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा हॉट बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर अपराध की संभावनाओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

भीड़ नियंत्रण से आपदा प्रबंधन तक जिम्मेदारी

रिस्पॉन्स टीम को भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, असामाजिक गतिविधियों की सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया और आपराधिक घटनाओं में त्वरित कार्रवाई जैसी जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। टीम की लगातार सक्रियता से अपराधियों में पुलिस का भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत होने की बात पुलिस ने कही है।

रिस्पॉन्स टीम के प्रमुख उद्देश्य

– नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।

– अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करना।

– अपराध एवं अव्यवस्था पर तत्काल नियंत्रण पाना।

– सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचना।

– संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखना।

– अवैध शराब, गांजा और जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करना।

पुलिस ने नागरिकों से की अपील

जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अपराध, संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 94791-93199 पर दें। पुलिस के अनुसार प्राप्त सूचनाओं पर रिस्पॉन्स टीम के माध्यम से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button