featuredकोरबाछत्तीसगढ़

सावन की फुहार, गुलाबी रंग और नारी शक्ति का जलवा… ‘सावन तरंग’ में सजा संस्कृति का खूबसूरत मंच

महापौर संजीदेवी राजपूत हुईं शामिल, आयोजन की जमकर सराहना; महिलाओं की प्रतिभा और उत्साह ने मोहा मन

कोरबा। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच जब भारतीय संस्कृति के रंग और नारी शक्ति का उत्साह एक मंच पर नजर आया, तो माहौल देखते ही बन पड़ा। जमनीपाली साडा कॉलोनी स्थित होटल MYRA BLISS में कुंदन केसरी टीम द्वारा आयोजित ‘सावन तरंग’ कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह, उमंग और अपनी प्रतिभा से शाम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत भी गरिमामयी उपस्थिति के साथ शामिल हुईं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का बेहतर मंच देने के साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजने का भी सुंदर माध्यम हैं।

‘भारतीय परंपरा में सुंदर गुलाबी’ थीम ने बिखेरा आकर्षण

‘भारतीय परंपरा में सुंदर गुलाबी’ थीम पर आयोजित ‘सावन तरंग’ में गुलाबी रंग की खूबसूरती, सावन की हरियाली और पारंपरिक भारतीय परिधान ने पूरे आयोजन को आकर्षक बना दिया। सजी-धजी महिलाओं की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल मानो सावन के रंगों से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम में महिला नृत्य, सावन क्वीन एवं ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता के साथ विभिन्न मनोरंजक खेल, गतिविधियां और स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया गया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

सावन, संस्कृति और नारी शक्ति का खूबसूरत संगम

‘सावन तरंग’ सिर्फ मनोरंजन का आयोजन नहीं रहा, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपरा, सौंदर्य, प्रतिभा और नारी शक्ति के उत्सव के रूप में अपनी खास पहचान बनाता नजर आया। महिलाओं की हंसी-खुशी, नृत्य, प्रतियोगिताओं और आपसी मेल-मिलाप ने आयोजन में चार चांद लगा दिए।

महापौर संजूदेवी राजपूत ने आयोजन के लिए कुंदन केसरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने वाले ऐसे सकारात्मक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।

आयोजन की सफलता पर कुंदन केसरी टीम एवं सभी प्रतिभागी बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

“सावन की बहार, गुलाबी रंगों का श्रृंगार… नारी शक्ति के हुनर से यादगार बनी ‘सावन तरंग’ की शाम।”

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button