featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को e office sparrow eHRMS के माध्यम से ही कार्य करने के निर्देश

जल संरक्षण संवर्धन के तहत रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम और सोखता गड्ढा बनाए

प्राकृतिक आपदा के तहत प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता से मुआवजा राशि वितरित करें

जशपुर 19 मई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा, मुख्यमंत्री जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों की समीक्षा की।

उन्होंने सभी अधिकारियों और जिला कार्यालय के कर्मचारियों को e office, sparrow, eHRMS के माध्यम से ही कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि ई आफिस का संचालन करना है फाइल,नोट सीट को ई आफिस के माध्यम से ही भेजना है।

अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटा, नियुक्ति दिनांक, आदेश पदस्थापना की जगह, जिला,पदनाम, मोबाइल नम्बर, प्रमोशन आदेश,प्रथम नियुक्ति आदेश, परीविक्षा अवधि को अपडेट करना है इसी प्रकार सहायक ग्रेड 1,2,3 को फाइल ई आफिस के माध्यम से ही भेजने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने विघुत विभाग को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ हितग्राहियों को देने के निर्देश दिए है और बैंकर्स को हितग्राहियों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जल संरक्षण संवर्धन के तहत सभी विभागों को रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम और सोखता गड्ढा बनाने के लिए कहा इसके के साथ ही जिवो टैंग के माध्यम से फोटो के साथ आनलाईन अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा के तहत प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि गंभीरता से देने के निर्देश दिए हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button