featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कटघोरा पुलिस की बड़ी सफलता: अधिवक्ता के घर हुई चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख का माल बरामद

कोरबा। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लगभग एक वर्ष पूर्व अधिवक्ता के सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतीश ठाकुर एवं एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कटघोरा धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में इस मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही थी।

कटघोरा SDOP विजय सिंह राजपूत ने बताया कि 19 अप्रैल 2025 को पुरानी बस्ती कटघोरा निवासी अधिवक्ता राकेश पांडेय के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों द्वारा लगभग 10 तोला सोने के जेवरात, जिनमें रानी हार सेट, झुमके, सोने की चेन, चांदी की पायल तथा करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे। घटना में एक मोटरसाइकिल का भी उपयोग किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर लगातार जांच की जा रही थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

1.अमित खांडे

2.गौतम कुमार

    पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए रानी हार सेट (एक नग), झुमका, फैंसी चेन, पायल (दो नग), लगभग 3000 रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त सामग्री और मोटरसाइकिल बरामद की गई। कुल मिलाकर लगभग 8 लाख रुपये का मसरूका बरामद किया गया है।

    SDOP राजपूत ने बताया आरोपी अमित खांडे का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

    कटघोरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें, सीसीटीवी कैमरे चालू रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

    कोरबा पुलिस “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

    newsagradoot

    News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

    Related Articles

    Back to top button
    ⚡ BREAKING
    featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान