छत्तीसगढ़

कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने किया दूरस्थ गांवों का दौरा, आवेदकों से लिया फीडबैक एवं निराकृत हितग्राहियों को सौंपे स्वीकृति प्रमाण पत्र

सुशासन तिहार में लोगों की मांग और शिकायतों का हो रहा समाधान, शासन की योजनाएं पहुंच रही हैं घर-घर

अम्बिकापुर/ 30 अप्रैल 2025/ कलेक्टर  विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को लखनपुर व उदयपुर विकासखंड का दौरा किया। इस दौरान कलेक्टर ने सुशासन तिहार अंतर्गत ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण का फीडबैक लिया। तथा निराकृत आवेदकों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदाय किया। समस्याओं का समाधान होने पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

कलेक्टर विलास भोसकर लखनपुर विकासखंड के सिंगीटांना पहुंचे, जहां उन्होंने सुशासन तिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन देने वाली महिलाओं को निराकरण प्रमाण पत्र प्रदाय किया। साथ प्राप्त आवेदनों में नरेगा जॉब कार्ड और द्वितीय ऋण पुस्तिका हितग्राहियों को प्रदाय की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना में से एक है। इस सर्वे से आप सभी आवास योजना के पात्रता का सर्वे किया गया है। अब जल्द ही शासन से आपको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा।

इस दौरान ग्रामीण लक्ष्मनराम राजवाड़े ने बताया कि उन्होंने सुशासन तिहार के पहले चरण में बीवन संसोधन के लिए आवेदन किया था। जिसका निराकरण महज 16 दिनों में हुआ, इसके लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। बीवन संशोधन होने का आज उन्हें प्रणाम पत्र प्राप्त हुआ। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से हमारी समस्याओं का समाधान हो रहा इसके लिए उनका आभारी रहूंगा।

इसके बाद कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने पीवीटीजी गांव में लोसंगा का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणधीन मकान का अवलोकन किया। और ग्रामीणों से संवाद कर सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली।

साथ ही कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ कुन्नी ग्राम पंचायत पहुंचे , जहां उन्होंने महिलाओं से चर्चा कर आजीविका साधन की जानकारी ली, और सुशासन तिहार अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए प्राप्त आवेदनों का समाधान करते हुए, आवेदक महिलाओं को स्वीकृत पत्र प्रदाय किया। उन्होंने कहा कि शौचालय का निर्माण शुरू करें आपको शासन की ओर से मिलने वाली सहायता राशि आपके सीधे बैंक खाते में आएगी।

मलंगवा पहुंचे कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त प्रधानमंत्री आवास योजना, ऋण पुस्तिका के आवेदनों का निराकरण करते हुए हितग्राहियों को प्रमाण पत्र सौंपा।
इस दौरान कृषक काशी सिंह ने बताया कि उनका ऋण पुस्तिका दो साल पहले गुम हो गया था। जिसकी वज़ह से खाद्य बीज लेने में परेशानी आ रही थी, कई बार आवेदन दिया लेकिन नहीं मिला, इस बार सुशासन तिहार में दूसरे ऋण पुस्तिका के लिए आवेदन दिया जोकि महज 15 दिनों बन गया, आज कलेक्टर के हाथों मुझे ऋण पुस्तिका मिला है। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल की सराहना की।

कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने उदयपुर के दूरस्थ आंचल गांव खुझी का दौरा किया जहां उन्होंने जन चौपाल लगाकर ग्रामीण को शौचालय एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति की जानकारी दी साथ ही ग्रामीणों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदाय किया। इस दौरान हितग्राही महिला श्रीमती श्यामपति ने बताया कि उन्होंने सुशासन तिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन दिया था। जोकि स्वीकृत हो गया है, उन्होंने कहा कि अब मेरा भी पक्का मकान बनेगा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सराहनीय पहल से अब आवास से वंचित परिवारों का पक्का मकान बनेगा। इसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं अब आम लोगों तक सरलता से पहुंच रही हैं। लोग बिना किसी भाग-दौड़ के अपनी समस्याओं का समाधान होते देख रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस पहल से गांवों में विकास की नई लहर दौड़ रही है और आमजनों में शासन के प्रति विश्वास और उम्मीद की किरण जागी है।

इस दौरान एसडीएम बन सिंह नेताम, लखनपुर तहसीलदार अंकिता पटेल,उदयपुर तहसीलदार  कमलेश मिरी,लखनपुर जनपद सीईओ वेद प्रकाश पांडेय, उदयपुर जनपद पंचायत सीईओ वेद प्रकाश गुप्ता सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button