featuredकोरबाछत्तीसगढ़

फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस का शिकंजा, महिला कर्मचारी गिरफ्तार

कोरबा। फर्जी लोन दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 643/2026 की जांच के दौरान खुलासा हुआ कि अभिवृद्धि फाइनेंशियल सर्विसेस, टीपी नगर, कोरबा के माध्यम से लोगों को कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा दिया जाता था। प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के नाम पर पीड़ितों से बैंक खातों में पैसे जमा कराए जाते थे, लेकिन न तो लोन दिया जाता था और न ही जमा राशि लौटाई जाती थी।

जांच के दौरान बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, डिजिटल साक्ष्यों और दस्तावेजों की पड़ताल के आधार पर पुलिस ने प्रियंका कलसे (22 वर्ष), निवासी प्रताप नगर, थाना दर्री, कोरबा को 14 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही बैंक खातों में हुए लेन-देन, डिजिटल उपकरणों और ठगी की रकम के प्रवाह का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है, जिससे गिरोह के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।

कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संस्था या व्यक्ति द्वारा लोन दिलाने के नाम पर अग्रिम राशि या प्रोसेसिंग शुल्क जमा करने से पहले उसकी वैधता की पूरी जांच अवश्य करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button