featuredछत्तीसगढ़

शासकीय नवीन मेडिकल कॉलेज दंतेवाड़ा की प्रबंधकारिणी स्वशासी समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने संस्थान के समग्र विकास सहित गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा हेतु सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने दिए निर्देश

जगदलपुर, 15 जुलाई 2026/ कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को शासकीय नवीन चिकित्सा महाविद्यालय दंतेवाड़ा में प्रबंधकारिणी स्वशासी समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय के प्रशासनिक एवं अकादमिक कार्यों सहित अधोसंरचना विकास, चिकित्सकीय सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा भविष्य की कार्ययोजना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एम. भार्गव, चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ टीकू सिन्हा, मेडिकल कॉलेज अस्पताल अधीक्षक डॉ भगत बघेल सहित स्वशासी समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में कमिश्नर एवं अध्यक्ष प्रबंधकारिणी स्वशासी समिति की अनुमति से स्वशासी समिति के पंजीयन एवं उपविधियों पर चर्चा एवं अनुमोदन से हुई। इसके पश्चात समिति के अंतर्गत गठित नई कार्यकारिणी के सदस्यों का परिचय एवं नामांकन के साथ पुष्टि की गई। समिति के उद्देश्यों, कार्यक्षेत्र एवं संचालन व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा करते हुए महाविद्यालय के प्रभावी एवं पारदर्शी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में स्वशासी समिति के नाम से राष्ट्रीयकृत बैंक में बैंक खाता खोलने एवं उसके संचालन, वित्तीय लेखा-जोखा, ऑडिट व्यवस्था तथा प्रशासनिक कार्यों के संचालन पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही प्रारंभिक बजट, शासन से प्राप्त अनुदान एवं अन्य निधियों के नियमानुसार उपयोग की प्रक्रिया का अनुमोदन किया गया। नवीन मेडिकल कॉलेज के लिए वर्तमान में आकस्मिक जरूरत के मद्देनजर आवश्यक मानव संसाधन की व्यवस्था आकस्मिक मजदूरी के आधार पर किए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा कर अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त चिकित्सा उपकरण, प्रयोगशाला उपकरण, फर्नीचर, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उपकरण, डीजी सेट सहित अन्य आवश्यक सामग्री की क्रय प्रक्रिया पर भी सहमति व्यक्त की गई। बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापित स्वशासी समिति के अंतर्गत शैक्षणिक संवर्ग के लिए आदर्श सेवा नियम-2019 को अंगीकार करने पर भी चर्चा की गई। वहीं महाविद्यालय एवं छात्रावास भवन में सुरक्षा व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई, छात्रावास मेस संचालन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए।इसके साथ ही महाविद्यालय में कार्यरत अधिकारियों- चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के लिए स्टाफ क्वार्टर की वैकल्पिक व्यवस्था करने और मेडिकल कॉलेज परिसर में पेयजल, विद्युत, सड़क सहित सुरक्षा, स्वच्छता, तथा अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने कहा कि शासकीय नवीन चिकित्सा महाविद्यालय क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संस्थान है, जो इस अंचल की जनता के स्वास्थ्य संबंधी अपेक्षाओं हेतु संजीवनी साबित होगी। इसे मद्देनजर रखते हुए एनएमसी के मानकों के अनुरूप महाविद्यालय का संचालन सुनिश्चित करने, अधोसंरचना, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं, आवश्यक मानव संसाधन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से जुड़े सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं । उन्होंने इस दिशा में संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर कार्य किए जाने कहा। बैठक में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने आयुक्त डोमन सिंह द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि शासकीय नवीन चिकित्सा महाविद्यालय को एक उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करने तथा जिलेवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।महाविद्यालय में सभी आवश्यक संसाधनों एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button