
कोरबा। जिले में अपराधियों, फरार आरोपियों और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 39 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर द्वारा की जा रही है। वहीं जिले के तीनों अनुभागों के पुलिस अधिकारियों तथा थाना-चौकी प्रभारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में 5 जुलाई 2026 को कोरबा पुलिस ने जिलेभर में सघन दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान 06 स्थायी वारंट और 33 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। इस तरह कुल 39 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस टीम लगातार इनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि जिले में अपराधियों, फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून से बचने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आने वाले दिनों में भी अपराध नियंत्रण, वारंट तामिली और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































