
कोरबा, 31 जुलाई। भारत के लौह पुरुष और राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला पुलिस बल कोरबा ने “एकता वृक्ष अभियान” के तहत वृक्षारोपण के साथ विचार गोष्ठी एवं छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।








पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में पुलिस केंद्र कोरबा में आयोजित विचार गोष्ठी में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार रखे। इस दौरान राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकता वृक्षारोपण भी किया।

वहीं, साडा कन्या विद्यालय कोरबा में छात्राओं के लिए वाद-विवाद, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में कुल 38 छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें चित्रकला में 15, निबंध में 18 और वाद-विवाद में 5 प्रतिभागी शामिल रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रिया साहू और अनु गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाएं, रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा, प्रशिक्षुक सूबेदार मयंक वर्मा, प्रशिक्षुक सूबेदार यूगल किशोर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प दिलाया गया। जिला पुलिस बल कोरबा ने कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि युवाओं तक राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































