featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा हमले का आरोपी ‘आशु चुटैल उर्फ घोड़ा’ गिरफ्तार, थार आगजनी कांड में तीन आरोपी सलाखों के पीछे

कोरबा, 31 जुलाई। सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने दो अलग-अलग गंभीर आपराधिक मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी आशु चुटैल उर्फ घोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। वहीं चर्चित थार वाहन आगजनी प्रकरण में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 7 जून 2026 की रात बुधवारी स्थित एक गुटखा दुकान के सामने पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में आरोपी आशु चुटैल ने युवक के पेट में चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद वह फरार हो गया था। लगातार पतासाजी, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू बरामद कर न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इसी आरोपी की गिरफ्तारी से थार वाहन आगजनी कांड की जांच में भी अहम सफलता मिली है। इस मामले में पहले ही एक आरोपी दिव्य साहू गिरफ्तार किया जा चुका था। अब आशु चुटैल की गिरफ्तारी और एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेने के बाद इस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या तीन हो गई है। पुलिस शेष फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आशु चुटैल उर्फ घोड़ा के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, चोरी सहित कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसे गुंडा-बदमाश सूची में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई के लिए जिला दंडाधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया है।

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button