
कोरबा, 07 जून 2026। जिले में कानून- व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कोरबा पुलिस ने विशेष मुसाफिर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में किराए के मकानों, लॉज, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर ठहरे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।










अभियान के दौरान प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की टीमों ने बाहर से आकर निवास कर रहे लोगों के आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र सहित अन्य वैध दस्तावेजों की जांच की। साथ ही उनके निवास, कार्यस्थल और जिले में आने के उद्देश्य संबंधी जानकारी भी एकत्रित की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सत्यापन में प्राप्त जानकारियों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। इसके लिए एसएस रोल तैयार किए जा रहे हैं तथा आवश्यकतानुसार संबंधित व्यक्तियों के मूल थाना और जिले से चरित्र सत्यापन एवं आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मंगाई जाएगी।
जांच के दौरान जिन व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं, उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई और वैधानिक प्रावधानों की जानकारी देकर अनावश्यक रूप से जिले में भ्रमण या ठहराव नहीं करने की हिदायत दी गई।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन और निगरानी की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
कोरबा पुलिस का संदेश: “सजग नागरिक और सतर्क पुलिस के सहयोग से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।”
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































