featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में मजदूर की डंडे से पीट-पीट कर हत्या,आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ओवरब्रिज के नीचे सोमवार दोपहर दो मजदूरों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद एक मजदूर ने दूसरे पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार ओवरब्रिज के नीचे प्रतिदिन बड़ी संख्या में मजदूर काम की तलाश में एकत्रित होते हैं। सोमवार को भी मजदूर वहां मौजूद थे। इसी दौरान दो मजदूरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुरुआती विवाद के बाद दोनों अलग हो गए, लेकिन कुछ समय बाद एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया।

हमले में आरोपी ने लकड़ी के डंडे से मजदूर के सिर पर लगातार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान राजेश उर्फ महाराज (45 वर्ष), निवासी सीतामढ़ी के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान भरत साहू, निवासी बरमपुर के रूप में की गई है।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को मोतीसागर पारा क्षेत्र से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा भी जांच की गई है। प्रारंभिक जांच में दोनों मजदूरों के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button