कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र स्थित हसदेव डेम में एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान नंदिनी मेहर ( 30 वर्ष), पिता नरेश मेहर, निवासी नीलगिरी सिंचाई कॉलोनी, दर्री थाना के पीछे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदिनी एक ब्यूटी पार्लर में काम सीखने जाती थी। मंगलवार को सुबह परिजनों को उसके घर में नहीं होने की जानकारी मिली। इसी बीच आसपास के लोगों से सूचना मिली कि हसदेव नदी में एक युवती का शव देखा गया है।
सूचना पर पहुंची दर्री थाना पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई।
फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
दर्री थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































