featuredछत्तीसगढ़

निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल पर बड़ा फैसला

जांजगीर-चांपा। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल पर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, जिससे निर्माण कार्य सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरा किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस लगातार इस दिशा में प्रयासरत थी। यातायात पुलिस ने पूर्व में भारतमाला परियोजना के परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर बलौदा थाना क्षेत्र से गुजर रहे निर्माणाधीन मार्ग पर छोटे-बड़े सभी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की थी।

पुलिस ने पत्र में निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर वाहन संचालन को अत्यंत जोखिमपूर्ण बताते हुए दुर्घटनाओं की आशंका जताई थी। इसके बाद परियोजना निदेशक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उरगा से बलौदा, पंतोरा-बिलासपुर तथा उरगा-बिलासपुर भारतमाला मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार निर्माणाधीन सड़क पर वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। मार्ग बंद होने से अब निर्माण कार्य सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सकेगा और संभावित हादसों पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा।

यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग का किसी भी परिस्थिति में उपयोग न करें। निर्माण कार्य पूर्ण होने तक केवल वैकल्पिक और सुरक्षित मार्गों का ही इस्तेमाल करें। पुलिस ने बताया कि वर्तमान में इस मार्ग पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, लाइटिंग, सीसीटीवी सर्विलांस समेत अन्य आवश्यक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिससे आपात स्थिति में गंभीर परेशानी हो सकती है।

पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग करने की अपील की है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button