
रायगढ़। पूंजीपथरा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त दूसरी बाइक भी जब्त की है। जब्त दोनों मोटरसाइकिलों की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पूंजीपथरा निवासी आशीष कुमार बान्डेकर ने 27 जून को थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नई बजाज पल्सर 125 (CG-13- BD-2757) 26 जून की रात घर की परछी से चोरी हो गई। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी बीच महुआ चौक तुमीडीह के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता मिला। पूछताछ में युवक सही जानकारी नहीं दे सका। थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राम सिदार बताया और बाइक चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चोरी करने के इरादे से अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से पूंजीपथरा आया था, लेकिन रास्ते में पेट्रोल खत्म हो जाने पर उसने अपनी बाइक को रायगढ़ आयरन प्लांट के पास झाड़ियों में छिपा दिया। इसके बाद वह बस्ती में पहुंचा और एक मकान की परछी में खड़ी बजाज पल्सर चोरी कर अपने घर ले गया।
आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। साथ ही चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई उसकी पल्सर बाइक भी बरामद कर जब्त कर ली गई।
मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि वाहन चोरी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव सहित पूंजीपथरा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































