
लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के दिए निर्देश


कोरबा, 11 जून 2026। नगर पालिक निगम कोरबा के कोसाबाड़ी जोन कार्यालय में आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव शिविर का निरीक्षण गुरुवार को महापौर संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे हितग्राहियों से मुलाकात कर उनके ऋण प्रकरणों और जमा किए गए आवेदनों की जानकारी ली।
महापौर श्रीमती राजपूत ने अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूर्व से लंबित सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिविर में प्राप्त नए आवेदनों पर भी त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न जोनों में पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य शहरी पथ विक्रेताओं एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल सशक्तिकरण तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है।
कोरबा और टीपी नगर जोन में शिविरों के आयोजन के बाद गुरुवार को कोसाबाड़ी जोन में यह शिविर आयोजित किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, अजय गोंड़, चंद्रकली जायसवाल, पंकज देवांगन, नोडल अधिकारी पवन वर्मा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, सहायक नोडल अधिकारी तपन तिवारी, लीड बैंक मैनेजर कृष्ण भगत सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
स्ट्रीट वेंडर्स के लिए वरदान बनी पीएम स्वनिधि योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पीएम स्वनिधि योजना शहरी पथ विक्रेताओं के लिए आर्थिक संबल साबित हो रही है। वर्ष 2020 में शुरू की गई इस योजना के तहत रेहड़ी, ठेला, फुटपाथ और फेरी लगाकर व्यवसाय करने वाले पथ विक्रेताओं को बिना गारंटी कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
योजना के प्रथम चरण में 15 हजार रुपये का ऋण दिया जाता है। समय पर भुगतान करने वाले हितग्राहियों को बाद में 25 हजार और 50 हजार रुपये तक का ऋण 7 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी के साथ प्रदान किया जाता है। योजना का उद्देश्य छोटे कारोबारियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देना है।
आगामी शिविरों की तिथियां घोषित
नगर निगम द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पीएम स्वनिधि महोत्सव शिविर 12 जून को पुनः कोसाबाड़ी जोन में आयोजित होगा। इसके बाद पंडित रविशंकर शुक्ल नगर जोन में 15 एवं 16 जून, बालको जोन में 18 एवं 19 जून, दर्री जोन में 22 एवं 23 जून तथा सर्वमंगला नगर जोन में 25 एवं 26 जून को शिविर लगाए जाएंगे। सभी शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पथ विक्रेताओं को योजना का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































