featuredछत्तीसगढ़

चकरभाठा स्कूल की बेटी ने रचा इतिहास,पूरे प्रदेश में लहराया सफलता का परचम

बिलासपुर । 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता की कहानी आज बिलासपुर से सामने आई है, जहां पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चकरभाठा की छात्रा नैसी ठाकुर ने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराया है। इस उपलब्धि से न सिर्फ स्कूल, बल्कि परिवार और जिले में भी खुशी का माहौल है।नैसी ठाकुर की इस बड़ी सफलता के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्कूल के शिक्षक भी उनके घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। जब हॉर्नबिल टीवी की टीम नैसी के घर पहुंची, तो उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। नैसी ने बताया कि वह रोजाना 4 से 5 घंटे तक नियमित पढ़ाई करती थीं और हर विषय को समझकर पढ़ने पर ध्यान देती थीं।उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया, जिससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। नैसी ने अन्य छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि पढ़ाई हमेशा सीखने के उद्देश्य से करनी चाहिए, न कि दबाव में आकर। उन्होंने असफल छात्रों को भी हौसला देते हुए कहा कि एक रिजल्ट जीवन तय नहीं करता, इसलिए कभी निराश नहीं होना चाहिए।वहीं नैसी की मां ने बताया कि बेटी की इस सफलता से पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है और लगातार रिश्तेदारों व परिचितों के बधाई संदेश मिल रहे हैं।स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि नैसी जैसी होनहार छात्रा स्कूल के लिए गर्व की बात है और भविष्य में और भी छात्रों को टॉप टेन में लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूल मॉडल को बेहतरीन बताते हुए कहा कि यहां बच्चों को शासन द्वारा उत्कृष्ट सुविधाएं दी जा रही हैं।वहीं क्लास टीचर शिक्षिका सविता आय ने बताया कि नैसी शुरू से ही पढ़ाई में रुचि रखने वाली और मेहनती छात्रा रही हैं, जिसकी बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।कुल मिलाकर, नैसी ठाकुर की यह सफलता मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन की शानदार मिसाल बनकर उभरी है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button