
जांजगीर-चांपा। पामगढ़ पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज छह दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किया।
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट पर 15 अगस्त 2026 को थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 334/2026, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने देवेंद्र जांगडे (25 वर्ष), निवासी नेवराबंद, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने तथा शादी का झांसा देकर अनाचार करने की बात स्वीकार किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 64(2)(एम), 65(1), 87 भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 4, 6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (POCSO Act) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक सावन सारथी, थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि प्रमोद महार, मप्रआर मंजू सिंह तथा आरक्षक भुनेश्वर पटेल एवं बेदराम पटेल का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत नाबालिग को छह दिनों के भीतर बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































