featuredकोरबाछत्तीसगढ़

एनटीपीसी मुख्य द्वार क्षेत्र का अगले माह तक होगा कायाकल्प, सड़क सुरक्षा को लेकर प्रबंधन ने बढ़ाई सक्रियता

शनिवार शाम हुई दुर्घटना के बाद जागा एनटीपीसी प्रबंधन, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के साथ चर्चा कर समस्याओं के समाधान का भरोसा

कोरबा। एनटीपीसी मुख्य द्वार के आसपास लगातार बढ़ते यातायात दबाव और सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर अब एनटीपीसी प्रबंधन सक्रिय हो गया है। शनिवार शाम मुख्य द्वार के पास हुई दुर्घटना के बाद प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता दिखाई है।कोरबा परियोजना प्रमुख किशोर चंद्र पात्र ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि अगले माह तक एनटीपीसी मुख्य द्वार क्षेत्र का कायाकल्प किया जाएगा, ताकि आवागमन सुगम होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका को भी कम किया जा सके।

परियोजना प्रमुख श्री पात्र ने बताया की मुख्य द्वार के आसपास सड़क, यातायात व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक सुधार कार्य कराए जाएंगे।

मुख्य द्वार क्षेत्र में कर्मचारियों, वाहनों और आम लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। ऐसे में सड़क की स्थिति, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा उपायों को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। शनिवार शाम हुई दुर्घटना ने एक बार फिर इन व्यवस्थाओं की कमियों को सामने ला दिया।

दुर्घटना के बाद एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा मुख्य द्वार क्षेत्र को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में पहल किए जाने से लोगों को राहत की उम्मीद है। अब देखना होगा कि प्रस्तावित कायाकल्प कार्य कितनी तेजी से धरातल पर उतरता है और सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान किस तरह किया जाता है।

अगले माह तक मुख्य द्वार के कायाकल्प का लक्ष्य तय किए जाने के बाद स्थानीय लोगों और कर्मचारियों की नजर अब एनटीपीसी प्रबंधन की आगामी कार्रवाई पर है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button