
जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 22 अगस्त 2026 को थाना नवागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम उदयभांठा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री की जा रही है।
सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल ग्राम उदयभांठा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान सत्यनारायण भैंना, निवासी उदयभांठा, थाना नवागढ़ को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय सहित थाना नवागढ़ पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































