
कोरबा। शहरवासियों के लिए एक नई और आधुनिक सुविधा के रूप में जमनीपाली साडा कॉलोनी में “मायरा ब्लिस (Myra Bliss)” का शुभारंभ हो गया है। यहां आने वाले मेहमानों को होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल, पार्टी हॉल और एसी कमरों जैसी कई सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध है।
संस्थान में पूरी तरह वातानुकूलित “द सागोन लीफ” रेस्टोरेंट की शुरुआत की गई है, जहां परिवार और मित्रों के साथ शुद्ध शाकाहारी स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा।
विवाह, रिसेप्शन, जन्मदिन, वर्षगांठ, कॉर्पोरेट मीटिंग और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए यहां 400 मेहमानों की क्षमता वाला एसी बैंक्वेट हॉल उपलब्ध है। वहीं 75 से 100 मेहमानों के लिए आकर्षक सजावट वाला किटी पार्टी हॉल भी तैयार किया गया है।
यात्रियों और मेहमानों के ठहरने के लिए 15 वातानुकूलित कमरे बनाए गए हैं, जिनमें डबल बेड, ट्रिपल बेड और 4-बेड फैमिली रूम जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
संचालकों के अनुसार, आधुनिक सुविधाओं और प्राकृतिक वातावरण के बीच तैयार किया गया यह परिसर पारिवारिक आयोजनों, सामाजिक कार्यक्रमों और व्यवसायिक बैठकों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित होगा।
बुकिंग एवं जानकारी के लिए संपर्क करें
📱9575316385, 07815316385




