Saturday, July 27, 2024

    नसीमा बनी महिला शाखा की जिला समन्वयक

    Must read

    नसीमा बनी महिला शाखा की जिला समन्वयक

    राजीव मितान क्लब के प्रभारी ने दी नियुक्ति

    कोरबा:- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजीव मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को सामाजिक गतिविधियों सहित राजनीति के क्षेत्र में शामिल करने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके तहत पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की जा रही है। इसी क्रम में कोरबा जिले की सुश्री नसीमा बानो को महिला शाखा का जिला समन्वयक बनाया गया है। प्रदेश प्रभारी विधायक देवेन्द्र यादव ने नियुक्ति आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि शासन की इस महती योजना को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जाए।
    मितान क्लब के लगभग सभी वार्डों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसके माध्यम से सामाजिक गतिविधियों का संचालन होगा। इसके अलावा प्रदेश व जिला स्तर पर भी पदाधिकारी का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में कोरबा निवासी सुश्री नसीमा बानो को भी महती जवाबदेही सौंपी गई है। उन्हें महिला शाखा का जिला समन्वयक बनाया गया है। उनकी नियुक्ति के पश्चात कांगे्रसियों ने हर्ष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने क्लब का गठन कर युवाओं को पार्टी से जोडऩे का अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए मितान क्लब में अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को जोड़ा जाएगा। जिनके माध्यम से सभी वार्डों में विशेष अभियान चलाकर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिले में कुल 412 क्लबों की संख्या हैं जिन्हें प्रतिवर्ष 1 लाख रूपए की राशि मिलेगी जिसके माध्यम से पदाधिकारी कार्यक्रमों का संचालन करेेंगे।

        More articles

        Latest article