कोरबाछत्तीसगढ़

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह में पीजीडीबीएम में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर कोरबा की कु. आस्था को मिला गोल्ड मेडल..

बिलासपुर,कोरबा। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा आयोजित पाँचवें दीक्षांत समारोह में गरिमामयी वातावरण के बीच विभिन्न विषयों में पीएचडी, डिग्री, और उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर, प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली कु. आस्था अग्ये को पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मैनेजमेंट में छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से अलंकृत किया गया।

दीक्षांत समारोह में आस्था को यह स्वर्ण पदक माननीय उच्चतम न्यायालय के न्यायाधिपति प्रशांत मिश्रा, छत्तीसगढ़ प्रदेश के राज्यपाल महामहिम रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, एवं विधायक अमर अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

परिजनों ने कहा की आस्था की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल हमारे परिवार को, बल्कि पूरे कोरबा जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आस्था ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे जिले समेत परिवार का नाम रोशन किया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button