featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर बिरहोर समुदाय के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर कार्यक्रम आयोजित

आधुनिक तकनीकों की जानकारी देकर आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता पर दिया गया जोर

जशपुरनगर, 18 मई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में विगत दिवस राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में विकासखंड कुनकुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहराखार में विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिरहोर समुदाय को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उनकी आजीविका के विभिन्न साधनों का विकास करना था। वर्तमान में बिरहोर समुदाय के परिवार आजीविका के लिए मुख्य रूप से मुर्गी पालन, बकरी पालन एवं दोना-पत्तल निर्माण जैसे कार्यों से जुड़े हुए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बकरी पालन, मुर्गी पालन तथा मछली पालन के वैज्ञानिक एवं आधुनिक तरीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही पशुओं एवं पक्षियों की उचित देखभाल, संतुलित आहार प्रबंधन, रोगों की रोकथाम एवं उपचार तथा उत्पादों के विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से भी अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण में विशेषज्ञों द्वारा इन गतिविधियों के संचालन के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं एवं उनके व्यावहारिक समाधान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, ताकि समुदाय के लोग इन व्यवसायों को अधिक प्रभावी एवं लाभकारी तरीके से संचालित कर सकें। बिरहोर समुदाय की आय में वृद्धि एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से भविष्य में लाख उत्पादन एवं मछली पालन गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इससे समुदाय के लोगों को अतिरिक्त स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी। कार्यक्रम में उपस्थित बिरहोर समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रशिक्षण को अपने जीवन स्तर एवं आजीविका संवर्धन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button