रानीसागर और तारापुर में एक साथ पुलिस की रेड, कहीं स्ट्रीट लाइट तो कहीं मोमबत्ती की रोशनी में सज रहा था जुए का फड़



रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत पुलिस की विशेष टीम ने खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर और कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में संचालित दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश दी। पुलिस ने दोनों स्थानों से कुल 29 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं जुआ फड़ों से 9 लाख 500 रुपये नकद जब्त किए हैं।
इस कार्रवाई में रानीसागर से 19 और ग्राम तारापुर से 10 जुआरी पकड़े गए। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
रानीसागर में 19 जुआरी गिरफ्तार, 6 लाख 7 हजार 400 रुपये जब्त
खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर स्थित पुरानी हेक्सा फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल के भीतर स्ट्रीट लाइट के नीचे दो पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर विशेष टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मौके से 6 लाख 7 हजार 400 रुपये नकद, दो गड्डी ताश तथा एक प्लास्टिक बोरी बरामद की।
रानीसागर जुआ फड़ से गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. कैलाश अग्रवाल (49 वर्ष), निवासी घरघोड़ा।
2. राधेन्द्र गुप्ता (44 वर्ष), निवासी घरघोड़ा।
3. विकास अग्रवाल (49 वर्ष), निवासी खरसिया।
4. राजकमल अग्रवाल (38 वर्ष), निवासी खरसिया।
5. अभिषेक अग्रवाल (36 वर्ष), निवासी खरसिया।
6. विनय अग्रवाल (36 वर्ष), निवासी खरसिया।
7. अमोल अग्रवाल (40 वर्ष), निवासी खरसिया।
8. संदीप अग्रवाल (41 वर्ष), निवासी खरसिया।
9. आलोक अग्रवाल (45 वर्ष), निवासी खरसिया।
10. संजय कुमार (38 वर्ष), निवासी खरसिया।
11. पारस उर्फ पिंटू (36 वर्ष), निवासी कृष्णा बिहार, रायगढ़।
12. अंकित कुमार (36 वर्ष), निवासी खरसिया।
13. मुरली अग्रवाल (38 वर्ष), निवासी खरसिया।
14. हासित गुप्ता (48 वर्ष), निवासी टेन्डा नावापारा।
15. प्रतीक अग्रवाल (38 वर्ष), निवासी खरसिया।
16. अमन कुमार (30 वर्ष), निवासी खरसिया।
17. दिनेश अग्रवाल (53 वर्ष), निवासी खरसिया।
18. शुभम अग्रवाल (25 वर्ष), निवासी खरसिया।
19. नरेश कुमार (58 वर्ष), निवासी रायगढ़।
तारापुर में मोमबत्ती की रोशनी में चल रहा था जुआ, 10 गिरफ्तार
कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में एचपी गैस एजेंसी के पास दीवार किनारे मोमबत्ती की रोशनी में ताश के पत्तों से जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, जबकि 10 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
पुलिस ने इनके कब्जे एवं जुआ फड़ से 2 लाख 93 हजार 100 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की।
तारापुर जुआ फड़ से गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. दिनेश यादव (44 वर्ष), निवासी बोईरदादर, रायगढ़।
2. चमनदीप सिंह (23 वर्ष), निवासी कोष्टापारा, रायगढ़।
3. रौनक अग्रवाल (37 वर्ष), निवासी रायगढ़।
4. राजीव लोचन बेहरा (40 वर्ष), निवासी बोईरदादर, रायगढ़।
5. आकाश गर्ग, निवासी मेन हॉस्पिटल के सामने, रायगढ़।
6. विकास अग्रवाल, निवासी बोईरदादर, रायगढ़।
7. प्रिंस सलूजा (27 वर्ष), निवासी गौरीशंकर मंदिर के सामने, रायगढ़।
8. पंकज कुमार महथा (41 वर्ष), निवासी जगतपुर, रायगढ़।
9. रजत गोयल (31 वर्ष), निवासी कबीर चौक, रायगढ़।
10. यश अग्रवाल (29 वर्ष), निवासी गजाननपुरम, रायगढ़।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन अंकुश लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विशेष टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
पूरी कार्रवाई एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में सीएसपी राहुल उइके एवं ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। इसमें थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव, थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चंद्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीषा धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, प्रधान आरक्षक बालचंद राय, बाबूलाल पटेल, रामनाथ बनर्जी, महेन्द्र कर्ष, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना सहित आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, उत्तम सारथी, विजय कुशवाहा, दिनेश गोड, मिनकेतन पटेल, विशोप सिंह, चन्द्रेश पाण्डेय, मनोज यादव, बंशी रात्रे, अजय साय, विनोज लकड़ा एवं संजय केरकेट्टा की अहम भूमिका रही।
एक ही दिन दो स्थानों पर हुई इस कार्रवाई में 29 जुआरियों की गिरफ्तारी और 9 लाख 500 रुपये की नकदी जब्ती से रायगढ़ पुलिस ने अवैध जुआ कारोबारियों को कड़ा संदेश दिया है।







