जांजगीर-चांपा। नाबालिग बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्ती बरतते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बलौदा पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका के साथ अनाचार करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी दुर्गेश बरेठ (23 वर्ष) के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 550/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी पीड़िता से पहले से परिचित था। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर उसने शादी करने का प्रलोभन दिया और पीड़िता के साथ जबरन अनाचार किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इन धाराओं के तहत कार्रवाई
आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m), 69 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत कार्रवाई की गई है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को एवं महिला आरक्षक रुखमणी निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिग बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।







