छत्तीसगढ़

SP विवेक शुक्ला ने सराहनीय कार्य करने वाले डायल 112 में कार्यरत एबीपी चालको को प्रशस्त्रि पत्र देकर किया प्रोत्साहित

जांजगीर – चांपा। जिला पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (भा.पु.से) के निर्देशन में कानून/सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित डायल 112 में कार्यरत कर्मचारियों का मीटिंग दारौन सराहनीय कार्य करने वाले एबीपी चालको को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मिटिंग के दौरान नोडल अधिकारी डायल -112 अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के द्वारा डायल-112 में कार्यरत् कर्मचारियों एवं एबीपी चालको को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉयल 112 ABP चालक का नाम

जयलाल देवांगन थाना सारागांव द्वारा अपने ड्यूटी के दौरान थाना सारागांव क्षेत्र के ग्राम रिसदा के पानी टंकी में एक व्यक्ति जो आत्म हत्या करने का प्रयास कर रहा था जिसको अपने सूझ बूझ से बचाया गया जिसके लिए  इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,वहीं रमेश चौहान थाना शक्ति द्वारा अपने ड्यूटी के दौरान सक्ति क्षेत्र के ग्राम मंद्रागोड़ी में  जाकर एक 03 वर्षीय बालक जो नदी तरफ अकेले जा रहा था जिसको बचाया गया था, तो मान सिंह भेड़पाल थाना अकलतरा द्वारा अपने ड्यूटी के दौरान ग्राम कटनई में एक घर में भीषण आग लग गया था जिसे फायर ब्रिगेड टिम के साथ मिलकर आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

लोगो की त्वरित सहायता एवं सुरक्षा ब्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए, समय पर डायल 112 की अपातकालिन सेवा का लाभ दिलाया जा सकने के लिए ड्यूटी दौरान इंवेट मिलने पर तत्काल घटना स्थल पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही करने, तथा कालर (आहत घायल) को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचानें हेतु निर्देशित किया गया।

आये हुये इवेंट हॉट कॉल, इमरजेन्सी कॉल को प्रथमिक्ता देते हुये रिस्पहस टाईम को विशेष ध्यान देने, लगातार थाना/चौकी पेट्रोलिंग वाहनों से समन्वय बनाये रखते हुये मुस्तैदी के साथ ड्यूटी हेतु तत्पर रहने, ड्यूटी दौरान नशा नहीं करने एवं साफ सुथरी वर्दी में रहने, डायल-112 में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा छवि धुमिल करने वालो पर कठोर कार्यवाही एवं अच्छे कार्यों पर ईनाम, निर्देशित किया गया ।

मिटिंग में डीपीसीआर-डायल 112 प्रभारी श्रीकांत द्विवेदी, आरक्षक गोपाल कश्यप एवं एबीपी प्रभारी देवेंद्र कुमार एवं जिला जांजगीर से 10 आरक्षक 16 एबीपी चालक जिला सक्ती से 04 आरक्षक 03 चालक उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button